कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मैथा ब्लॉक के संविलियन उच्च प्राथमिक स्कूल कारी कलवारी से छह साल से बिना सूचना के गैर हाजिर चल रही शिक्षिका को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। इसके पहले उन्हें कई नोटिस जारी किये गये थे। संतोष जनक जवाब न मिलने के बाद बीएसए ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। मैथा ब्लॉक के कारी कलवारी गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका रेशु गंगवार 21 जुलाई 2020 से बिना सूचना के गैर हाजिर चल रहीं थी। उनको स्कूल में उपस्थित होने को लेकर लगातार विभाग की ओर से नोटिस जारी किये जा रहे थे। इस पर उनकी ओर से विभाग की नोटिसों का जवाब भी नहीं दिया जा रहा था। लगातार गैर हाजिरी के साथ मनमाने आचरण पर विभाग ने उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरु की थी। इसको लेकर बीएसए की ओर से उनको अंतिम नोटिस जारी करके जवा...