Kanpur News: छह लाख के जेवरात-नकदी समेत बैग गायब
कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। विजय टूर एंड ट्रैवल्स की बस से श्रीगंगा नगर जा रही महिला का गहने, नकदी और कपड़ों से भरा बैग गायब हो गया। महिला के भाई ने बस चालक और परिचालक पर मिलीभगत का संदेह जताकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। जिसके बाद फजलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गोविंद नगर निवाीस राजेंद्र शर्मा के अनुसार 21 मई 2026 को उनकी बहन प्रीति शर्मा बस से श्रीगंगा नगर गई थीं। बहन के बैग को चालक संदीप और कर्मवीर और परिचालक मनीष ने बस में रखवाया था। आरोप है कि श्रीगंगा नगर उतरने पर बैग नहीं मिला। आरोप है कि बैग से करीब 15 हजार रुपये नकद व सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब छह लाख रुपये का माल पार हो गया। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.