Kanpur News: छह नवंबर को लगेगी डाक अदालत
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। प्रधान डाकघर कानपुर में डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए छह नवंबर को सुबह 11 बजे डाक अदालत आयोजित की जाएगी। चीफ पोस्टमास्टर की अध्यक्षता में उनके कक्ष में होने वाली अदालत में स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, बचत बैंक, धनादेश समेत अन्य डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई होगी। शिकायतकर्ता अपनी समस्या का पूरा विवरण 29 अक्टूबर तक निरीक्षक डाकघर (पीजी), कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर कानपुर में उपलब्ध करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.