Kanpur News: छह टीमों ने 65 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। विनायकपुर की सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी निवासी भाजपा नेता अशोक कुमार के घर लाखों की चोरी के मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच में पुलिस की 6 टीमें लगी हैं। टीमों ने घर के आसपास के चारों ओर जाने वाले रास्तों के 65 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। चोर घर में भगवा रंग का टार्च और एक लाइटर भी छोड़ गए हैं। पुलिस ने पूरे मकान से कई फिंगरप्रिंट लिए हैं। शक के आधार पर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले चारों युवक अलग-अलग रास्तों से आकर मकान में दाखिल हुए हैं। दो युवक स्टूल की सहायता से बाउंड्री से चढ़कर मकान में दाखिल हुए थे जबकि दो लड़के बाहर निगरानी करते रहे。
चोरी की रकम विनायकपुर में रहने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.