कानपुर, जुलाई 29 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। शहर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने छह अपराधियों को जिलाबदर किया। अगर ये अपराधी निर्धारित समय के अंदर जिले में प्रवेश करते है तो उन पर विधिक कार्रवाई होगी। इसमें गुजैनी पुलिस ने विशाल यादव को, जूही पुलिस ने बाबू उर्फ करन को, नौबस्ता पुलिस ने आशीष गुप्ता उर्फ लल्ली को, सेन पश्चिम पारा पुलिस ने गोविंद पाल को छह माह, फीलखाना पुलिस ने प्रान्जुल शुक्ला उर्फ छोटू उर्फ पीयूष को चार माह और बर्रा पुलिस ने कार्तिक को तीन माह के लिए जिलाबदर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...