कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर। चौबेपुर के तातियागंज स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल में गुरुवार को केएसएस जोन-ए कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सीबीएसई जोन-बी के 19 विद्यालयों के 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक वरुण कटियार ने सफेद मोहरों से पहली चाल चलकर किया। प्रतियोगिता पांच राउंड में आयोजित की जा रही है। पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले हुए। तीन राउंड की समाप्ति के बाद सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्कूल पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, युगम इंटरनेशनल स्कूल, स्कॉट वर्ल्ड स्कूल, वुडबाइन गार्डेनिया, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल और दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन चार-चार अंकों के साथ खिताबी दौड़ म...