कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। बरौर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की एक महिला गुरूवार को छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उनको उपचार के लिए कानपुर ले गए थे। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होने दम तोड़ दिया। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। जलालपुर गांव निवासी अनुरुद्ध सचान की भाभी साठ साल की उमा कांती गुरुवार को घर की छत पर कपड़े डालने गई थी। वहां से उतरते समय वह फिसलकर नीचे आ गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों उनको गंभीर हालत में पुखरायां सीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उनको इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उन्होने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव को वापस घर लाए तो कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने शव ...