Kanpur News: छत से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत
कानपुर, सितम्बर 23 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर मोहल्ले का रहने वाला एक युवक बुधवार भोर पहर छत से अचानक नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी झींझक ले गए। वहां से रेफर होकर मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया।अब्दुलकलाम नगर झींझक के रहने वाले राजेश पुत्र महावीर मंगलवार रात में घर की छत पर सोने गए थे। बुधवार भोर पहर वह अंधेरे के चलते छत से नीचे आ गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही उनके परिजन उन्हें गंभीर हालत में इलाज को सीएचसी झींझक ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखकर उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.