Kanpur News: छत के पंखे से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के उमरन गांव के मजरा रामदीन पुरवा के रहने वाले एक युवक ने रविवार दोपहर बाद घर के अंदर कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामदीन का पुरवा उमरन निवासी 35 वर्षीय समर सिंह किसानी करता था। इधर कुछ दिनों से वह गुमसुम रह रहा था। रविवार दोपहर बाद उसने कमरे में छत के पंखे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी नीलम बदहवास हो गई। जबकि मां शिव प्यारी, पुत्र देवांश ,गोलू व पुत्री निधी का रोरोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर रनियां थाने से एसआई देवेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ और छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.