कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छठ पूजा पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर को दोपहर दो बजे से शुरू होकर 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ समाप्त होने और उनके सुरक्षित वापस लौटने तक प्रभावी रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 18 प्रमुख ठिकानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ बैरियर लगाए जाएंगे। डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी डायवर्जन के दौरान व्यवस्था की निगरानी करेंगे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 16 दरोगा, 44 सिपाही और 28 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में सात स्थान निर्धारित किए गए हैं। ऐसे चलेगा यातायात डायवर्जन यह भी पढ़ें- Delhi News: ...