Kanpur News: छठ पूजा के 50 घाटों की सफाई के लिए डीएम को ज्ञापन
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में छठ पूजा के 50 घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, मार्ग और प्रकाश व्यवस्था की मांग केंद्रीय छठ पूजा समिति ने उठाई है। इन मांगों को लेकर समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गहमरी ने कहा कि छठ महापर्व में अब मात्र 17 दिन शेष हैं। शहर में छोटे-बड़े करीब 50 नहर घाटों और कृत्रिम तालाबों पर छठ पूजा की जाती है। इनमें सीटीआई नहर, साकेत नगर नहर, रतनपुर नहर, दबौली नहर, बर्रा नहर, नौरैया खेड़ा नहर, सरसैया घाट, नमक फैक्ट्री, बड़ा सेंटर पार्क का कृत्रिम तालाब, छोटा सेंटर पार्क का कृत्रिम तालाब, कमला नगर पार्क तथा प्रीतम तालाब सहित शहर के अन्य छठ पूजा स्थलों पर समय रहते सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जरूरत है। ज्ञापन देने वालों में प्रभात पाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.