कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रविवार को रविदास पुरम स्थित छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर बनी वेदियों, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। घाटों की सफाई के साथ टूट-फूट और मरम्मत के कार्य तत्काल पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि छठी मैया पूजन कमेटियों के साथ समन्वय बनाकर घाटों की जरूरत के अनुसार काम शुरू कराया जा रहा है। उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र वातावरण उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के बाद विधायक ने रविदास मंदिर परिसर के पास पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि...