Kanpur News: चढ़ावे में कम जेवर देख भड़की दुल्हन, बैरंग लौटी बारात
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवा गांव के मजरा मोहर सिंह का पुरवा में चढ़ावे के सामान को लेकर हुए विवाद में बारात बैरंग लौट गई। घंटों चली पंचायत के बाद भी विवाद नहीं सुलझा अंततः बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर गांव निवासी अवधेश सिंह के पुत्र कुबेदान सिंह की बारात शनिवार को खिरवा गांव आई थी। वधू के भाई को 7 जुलाई को गोली लगने की घटना के चलते जयमाला का कार्यक्रम पहले ही निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद वर पक्ष ने विवाह की अन्य रस्में निभाने पर सहमति जताई और रात में टीका सहित सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। रविवार सुबह विवाह की मुख्य रस्मों के दौरान चढ़ावे का सामान सामने रखा गया। आरोप है कि सामान को लेकर वधू पक्ष ने असंतोष जताया और इसी बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.