Kanpur News: चौरीचौरा के डैमेज कोचों की स्प्रिंग,सस्पेंशन, कपलर पर टिकी जांच
कानपुर, नवम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे की जांच अब कोचों की तकनीकी खामियों पर केंद्रित हो गई है। शनिवार को चार सदस्यीय जांच कमेटी ने न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स में खड़े दुर्घटनाग्रस्त चारों कोचों की ट्रॉली, व्हील, स्प्रिंग, सस्पेंशन और कपलर की नापजोख की। इससे पहले रेलवे की टीम ट्रैक की जांच पूरी कर क्षतिग्रस्त पटरियां बदल चुकी है। नई पटरियों को फिटनेस मिलने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। शनिवार को रेलवे अफसरों ने जांच के लिए ट्रॉली को वैगन से अलग कराया। इसके बाद व्हील से व्हील की दूरी, स्प्रिंग, सस्पेंशन और कपलर की अलग-अलग नापजोख की गई। जांच के दौरान कुछ तकनीकी हिस्सों की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.