Kanpur News: चौबेपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: चौबेपुर। चौबेपुर के ककरहा गांव निवासी रामजी की पत्नी उपासना ने दोपहर कमरे में छत के कुंडे से लटक कर फांसी लगाकर जान देदी। शव लटका देख परिजनों ने मायके पक्ष को जानकारी दी। मृतका के चाचा सुभाष चंद्र ने बताया भतीजी की शादी 17 नवंबर 2025 को हुई थी। परिजनों ने मौत को संदिग्ध माना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौबेपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.