Kanpur News: चौथे दिन भी 'नाली-झाड़ू-कूड़ा आंदोलन' जारी
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। जूही में नगर निगम की सफाई व्यवस्था के खिलाफ पार्षद का 'नाली-झाड़ू-कूड़ा आंदोलन' रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वार्ड-14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया के नेतृत्व में महिलाओं ने जूही, राखी मंडी, बारा देवी, संत रविदास नगर, लक्ष्मणपुरवा समेत अन्य इलाकों में घूमकर गृहकर की प्रतियां लेकर जुलूस निकाला और 'सफाई नहीं तो टैक्स नहीं' के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने वार्ड में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और नियमित सफाई नहीं होने पर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई। पार्षद ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते और शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। पूर्व पार्षद ने किदवई नगर स्थित ओ ब्लॉक सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए टैक्स वसूली बंद करने और अब तक लिए गए टैक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.