Kanpur News: चौकी से 50 मीटर दूर घर से 25 लाख का माल पार
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। साउथ जोन में चोरों ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। किदवई नगर की लाल कॉलोनी चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने रक्षा मंत्रालय से रिटायर कार्यालय अधीक्षक के सूने घर को निशाना बनाया। शातिर अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी और जेवर समेत करीब 25 लाख रुपये का माल पार कर ले गए। वारदात के समय परिवार रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सुल्तानपुर गया था। घर का मुख्य दरवाजा खुला देखकर पड़ोसी ने गृहस्वामी को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की तलाश में जुटी है। जूही लाल कॉलोनी निवासी अखलाक अहमद रक्षा मंत्रालय में कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे फरजान व अरबाज हैं। बेटे अरबाज ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.