Kanpur News: चोरों को पकड़ना तो दूर एक हफ्ते में नहीं लग सका सुराग
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। रूरा कस्बे के पालीवाल नगर मोहल्ले में रहने वाले एक शिक्षक के घर में घुसकर लाखों के आभूषण व नगदी की चोरी के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस कार्रवाई बेनतीजा है। चोरों को पकड़ना तो दूर पुलिस उनका सुराग तक नहीं पा सकी है। इतना ही नहीं दर्जन भर लोगों को अलग-अलग हिरासत में लेकर की गई पूछताछ भी बेनतीजा सबित हुई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान बना है। पालीवाल नगर रूरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महेश तिवारी अपनी पत्नी मंजू तिवारी के साथ एक माह पहले अपनी पुत्री प्रज्ञा के यहां विशाखापट्टनम गए थे। उनके घर में गुटैहा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका एकता गुप्ता किराये पर रह रही है। 21 सितंबर को शिक्षिका के विद्यालय जाने के बाद चोरों ने दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर दूसरी मंजिल पर स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.