Kanpur News: चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगीं, सौ से ज्यादा कैमरे खंगाले
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: चकेरी। कोयला नगर में स्क्रैप गोदाम का ताला तोड़कर 12 लाख की चोरी के मामले में पुलिस की चार टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। वहीं अभी तक पुलिस सौ से ज्यादा फुटेज देख ऑटो की पहचान करने में जुटी है। कछियाना मोहाल बर्तन बाजार निवासी विपिन दीक्षित का भवानी नगर में आराध्या इंटरप्राइजेज नाम से स्क्रैप का गोदाम है। सोमवार तड़के गोदाम में ऑटो से तीन चोर आए। चोर नगदी, कॉपर और एक लैपटॉप मिलाकर 12 लाख का माल लेकर फरार हो गए थे। एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना में चार टीमें व सर्विलांस सेल चोरों की तलाश में लगी हुई है। अब तक सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा चुके है। रामादेवी, जाजमऊ, नौबस्ता के फुटेज देखे जा रहे है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.