Kanpur News: चोरी के खुलासे के लिए डीसीपी से मिले व्यापारी
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। नौबस्ता गल्ला मंडी में दुकानों में चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। खुलासे और मंडी में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी से साकेत नगर स्थित कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि मंडी में पहले भी अनाज चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उनका खुलासा नहीं हुआ। घटनाओं का जल्द खुलासा कराने और हनुमंत विहार थाना पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। पवन गौड़, केके गुप्ता, संजय भदौरिया, आशीष मिश्र समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.