Kanpur News: चेतन की तूफानी पारी से आईएमए ब्लू जीता
कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर। डॉ. चेतन की 54 गेंद पर 98 रन की नाबाद तूफानी पारी की बदौलत आईएमए ब्लू ने आईएमए रेड को पराजित किया। आईएमए टी-20 ट्रायएंगुलर लेदर बाल क्रिकेट सीरीज में शनिवार को टीएसएच मैदान पर मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएमए रेड की टीम 24.1 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उमाशंकर वर्मा ने 35 रन, दक्ष ने 16 रन और डॉ. विनीत रस्तोगी ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. चेतन, डॉ. निशांत सक्सेना और डॉ. अभिनव सेंगर ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आईएमए ब्लू ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से डॉ. चेतन ने 18 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 98 रन बनाए। डॉ. अभिनव सेंगर ने 16 रन और डॉ. मोहम्मद अथर ने 10 रन बनाए। डॉ. चेतन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.