कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर देहात। चेकिंग के दौरान भारी संख्या में वाहनों के चालान होने के बाद भी चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। वाहन चालक यातायात के नियमों का अनुपालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। लगातार चल रहे अभियान के क्रम में यातायात व थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में गलत दिशा से आवागमन करने, तीन सवारी के साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन व सीट बेल्ट के बिना कार चलाने में 444 वाहनों का चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: चेकिंग में 322 वाहनों का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...