कानपुर, सितम्बर 14 -- Kanpur News: कानपुर देहात। चेकिंग अभियान में बड़ी संख्या में वाहनों के चालान होने के बाद भी आटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है, जबकि बिना नंबर के ओवरलोड डंपर भी सुगम यातायात में बांधक बने हैं। वहीं बाइक, कारों व भाड़ा वाहनों के चालक भी खुलेआम यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने गलत दिशा से आवागमन करने, तीन सवारी के साथ ही बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालक व कार चालकों को बिना सीट बेल्ट के फर्राटा भरने में 389 वाहनों का चालान करने का दावा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...