कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर देहात। एडीजे यातायात के निर्देश पर शनिवार रात तीन घंटे ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर रही। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाई साइलेंसर के मामलों की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही अनियमितता पर वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीजे यातायात के निर्देश पर शनिवार रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने हाईवे पर उतरकर अभियान की कमान संभाली। इस अभियान में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 242 वाहनों का अलग- अलग निय...