Kanpur News: चेकिंग में 180 वाहनों का चालान,वसूला 14.69 लाख जुर्माना
कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। एडीजे यातायात के निर्देश पर रविवार रात में तीन घंटे तक ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर उतरी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाई साइलेंसर के मामलों की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही अनियमितता पर वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीजे यातायात के निर्देश पर रविवार रात में 8 बजे से लेकर 11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ड्रिंक एंड ड्राइव समेत 80 वाहनों के चालान सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने हाई-वे पर उतरकर अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.