Kanpur News: चूनी-चोकर कारोबारी ने की आत्महत्या
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: सरसौल। नरवल थाना क्षेत्र में एक चूनी-चोकर कारोबारी ने सोमवार शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। नरवल के मजरा रमसालवा निवासी 35 वर्षीय अजीत यादव ने नरवल में अविनाश यादव का मकान किराए पर लेकर चूनी-चोकर की थोक-फुटकर दुकान खोल रखी थी। सोमवार शाम उन्होंने पहली मंजिल पर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार में पत्नी बिट्टन, बेटी शालिनी और बेटा पुष्पेंद्र हैं। नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.