Kanpur News: चिल्ला के पेड़ में लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: कानपुर देहात। मूसानगर कस्बे के एक युवक का शव रविवार सुबह उसके घर के बाहर चिल्ला के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। उसके परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ सीओ भोगनीपुर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने के बाद छानबीन कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मामले में 11लोगों के खिलाफ आत्महत्या दुष्प्रेरण व साजिश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
किसान नगर युवक की शादी मूसानगर कस्बे के किसान नगर मोहल्ले में रहने वाले अजीत पाल पुत्र गोरेलाल ने बीस दिन पहले मोहल्ले की ही एक दलित युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि इसके बाद से लड़की के परिजन उसके परिजनों को धमकियां दे रहे थे। इसके चलते अजीत घर से बाहर चला गया था। शनिवार को धमकियों से परेशान होकर अजीत के भाई सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.