कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: रूरा। थाना क्षेत्र चिलौली गांव में बुधवार रात करीब 9 बजे अचलीपुरवा गांव के रहने वाले तीन युवक गांव आए और एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी, जबकि अन्य दो मौके भाग गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है, जबकि पकड़े युवक के द्वारा ग्रामीणों पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...