Kanpur News: चिलौली में गंदगी से परेशानी, लोग मच्छरों से बेहाल
कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। ब्लॉक डेरापुर के चिलौली गांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी की मनमानी के चलते नालियों की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन चिलौली गांव में जाम नालियां अभियान की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदगी जमा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने बताया कि नालियां जाम होने की जानकारी मिली है। जल्द ही मौके पर सफाई कराई जाएगी और सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.