कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर चिड़ियाघर में दो नर बाइसन (जंगली भैंसे) के बीच टकराव हो गया। काफी देर तक चले हिंसक संघर्ष में एक की जान चली गई। पोस्टमार्टम में पेट में सींग घुसने से आंतरिक अंगों में गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।

बाइसन के संघर्ष में एक की मौत जू प्रशासन के अनुसार, बाड़े में लंबे समय से एकसाथ रह रहे दो नर बाइसन के बीच संघर्ष शुरू हो गया। देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक बाइसन ने दूसरे के पेट में सींग से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। जू के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। जू के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. नासिर ने मृत बाइसन का पोस्टमार्टम किया। इसमें प्राथमिक रूप से सींग लगने से आंतरिक अंगों मे...