कानपुर, सितम्बर 9 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। नौबस्ता में शातिरों ने दिनदहाड़े चिकन कारोबारी के घर से डेढ़ लाख की चोरी हो गई। पीड़ितों ने किराएदार पर शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजीव विहार ई-ब्लाक निवासी मो. वारिस चिकन कारोबारी हैं। परिवार में पिता मुमताज अली और पत्नी फैजीन बानो हैं। वारिस ने बताया कि, मंगलवार को पत्नी मायके फतेहपुर गई थीं, जबकि वह अपने काम पर गए। घर पर पिता अपने कमरे थे। इसी बीच कमरे में घुसकर चोर ने अलमारी का लाकर तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नकद पार कर दिया। शाम को पिता ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो शंका हुई। इसके बाद छोटे भाई मो.आसिफ को फोन करके घर बुलाया तो कमरे में रखी अलमारी खुली मिली। नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि कारोबारी ने किराएदार पर शक जताया है। जांच कर घटना का खुलासा कि...