कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर। किदवई नगर स्थित मर्सी मेमोरियल स्कूल में चल रही दो दिवसीय कानपुर साउथ जोन सीआईएससीई अंतर-विद्यालयीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में चिंटल्स स्कूल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में खिताब जीतकर चैम्पियन बना। सब-जूनियर (अंडर-14) वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल ने मेजबान मर्सी मेमोरियल स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 30-29 से हराकर ट्रॉफी जीती। तीसरे स्थान के लिए मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, कोयला नगर ने स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल को 12-4 से हराया। जूनियर (अंडर-17) वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल ने गुरु हरराय एकेडमी को 31-26 से पराजित कर चैम्पियन बना। तीसरे स्थान के लिए स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 18-17 से हराया...