Kanpur News: चालक ने टैंकर में फांसी लगाकर दी जान
कानपुर, अक्टूबर 8 -- Kanpur News: कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती स्थित अमूल डेयरी में दूध लेकर आए हलियापुर सुल्तानपुर के टैंकर चालक ने गुरुवार भोर पहर टैंकर की खिड़की में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा व थाना हलियापुर निवासी 30 वर्षीय एजाज अहमद पुत्र रहमतखान दूध का टैंकर चलाता है। बुधवार रात में वह टैंकर में दूध लेकर रायबरेली निवासी अपने मौसेरे भाई आजम के साथ अमूल उेयरी माती आया था। टैंकर खाली होने के बाद दोनों रात में डेयरी परिसर में ही रुक गए थे। गुरुवार भोर पहर चालक एजाज ने टैंकर की खिड़की में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.