Kanpur News: चार माह से नहीं आई जांच रिपोर्ट, दो माह से बंद सैंपलिंग
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम की वजह से लोगों लोगों के खून व यूरिन के नमूनों की जांच में क्रोमियम व मरकरी के साथ फ्लोराइड की मात्रा मानक से अधिक मिल रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। पिछले चार माह से डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ से अप्रैल, मई व जून में भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली। जबकि दो माह से सैपलिंग का काम भी बंद है। इससे क्रोमियम प्रभावित लोगों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। वहीं जिम्मेदार बजट की कमी बताकर कागजों में समस्या निदान की कवायद कर रहे है। खानचंद्रपुर रनियां में करीब 90 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा डंप होने से भूजल दूषित हो गया है। इतना ही नहीं क्रोमियम कचरे का जहर अब यहां के रहने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.