कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा की ओर से चार नवंबर को कानपुर में प्रस्तावित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पदयात्रा में 20 हजार युवाओं समेत 25 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। राम किशोर साहू ने पदाधिकारियों को विभिन्न वर्गों के लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करने और एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ताओं को भी यात्रा से जोड़ने के निर्देश दिए। बताया कि ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में क्षेत्र के सभी जिलों के कार्यकर्ता एकत्र होंगे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक कर पदयात्रा अभियान की तैयारियों पर की चर्चा यहां से पदयात्रा शुरू होकर श्याम...