Kanpur News: चार दंपति समझौता कर साथ रहने को तैयार
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात। पुलिस लाइन माती सभागार में रविवार को हुई प्रोजेक्ट नई किरण की बैठक में सुनवाई के लिए 30 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें समझाने के बाद चार दपंति पुरानी बातें भूलकर साथ रहने को तैयार हो गए। एसओ महिला थाना सुषमा ने बताया कि इनमें समझौता कराने के बाद इनके मामलों का निस्तारण करा दिया गया, जबकि अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। इस मौके पर प्रोजेक्ट की सदस्य कंचन मिश्रा व राम प्रकाश मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रोजेक्ट नई किरण में 11 परिवारों की फिर जुड़ी डोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.