कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत 12 नवंबर को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होगा। इस पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी और अभियान में सहयोग की अपील की। डीएम ने बताया कि मतदेय स्थलों के संभाजन और पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया दो नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर को मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित होगा। इस पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्...