Kanpur News: चार एसीएम का कार्यभार बदला, दो एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने चार एसीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं दो एसडीएम को न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। एसडीएम सदर अविचल प्रताप सिंह को एसडीएम न्यायिक और एसडीएम बिल्हौर मनीष कुमार यादव को एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं एसीएम द्वितीय शिखा शुक्ला को एसीएम पंचम के साथ सहायक प्रभारी अधिकारी जन शिकायत का कार्य दिया गया है। एसीएम तृतीय ज्योति शर्मा को अपर उपजिलाधिकारी सदर बनाया गया। एसीएम पंचम राधेश्याम शर्मा को एसीएम तृतीय के साथ आहरण वितरण अधिकारी का कार्य दिया गया। एसीएम ऋचा सिंह को एसीएम द्वितीय बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.