कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर के केशवपुरम स्थित बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे के शव रविवार को घर पहुंचे तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने दोनों शव डबल पुलिया स्थित फ्लैट मालकिन के स्कूल के बाहर रखकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस से कई बार नोकझोंक हुई। बाद में लिखित समझौते के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पांडुनगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल की प्रधानाचार्य रीना का बालाजी अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैट है। शनिवार दोपहर उनके ड्राइवर रावतपुर निवासी राजपाल उर्फ छोटू (40), उनके भतीजे अभिषेक पाल उर्फ राहुल (25) और रिजवान फ्लैट की बालकनी में एल्युमिनियम पार्टीशन की नाप ले रहे थे। यह भी पढ़ें- Kanpu...