Kanpur News: चाकू लगने से मजदूर घायल
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कल्याणपुर। कल्याणपुर में ठेले पर पूड़ी-सब्जी खाते समय हुए विवाद में एक मजदूर घायल हो गया। शिवराजपुर के प्यारेपुर काकूपुर निवासी श्रवण कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वह 30 जून को काम की तलाश में कल्याणपुर आए थे। कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के नीचे पूड़ी-सब्जी खाते समय पनकी निवासी पप्पू से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पप्पू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पास में रखा चाकू उठा लिया। चाकू छीनने के प्रयास में श्रवण के हाथ में चोट लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पैर और पेट में वार कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.