कानपुर, अक्टूबर 23 -- Kanpur News: कानपुर। बादशाही नाका में भरत मिलाप मेले में चाऊमीन के रुपये मांगने पर विवाद हो गया। दबंग पिता-पुत्र समेत अन्य लोगों ने ठेला संचालक और उसके साथियों मारपीट करते हुए ईंटों से हमला किया। कुली बाजार निवासी शिवा सैनी के मुताबिक, गुरुवार देर रात उनका भाई बासू सैनी मेले में फास्ट फूड का ठेला लगाए था। इसी दौरान इलाकाई आशीष अपने साथियों के साथ चाऊमीन खाने आया। आरोप है कि बिना रुपये दिए जाने पर बासू ने पैसे मांगे तो गालीगलौज शुरू हो गई। इसके बाद वह अपने भाई बासू, उसके मित्र विनायक और शानू के साथ आशीष के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि वहां आशीष, उसके बड़े भाई और पिता ने उनके साथ मारपीट की और ईंटों से हमला कर दिया। बादशाही नाका थाना प्रभारी राहुल कटियार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंद...