Kanpur News: चाइनीज मांझे और पतंगों के साथ दो आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: चकेरी। राहगीरों के लिए जानलेवा बने चाइनीज मांझे की धड़ पकड़ के लिए जाजमऊ पुलिस ने दो अलग अलग दुकानों में छापेमारी की और चाइनीज मांझे की चरखियों व पतंगों समेत दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के सरैया बाजार में अलीम पतंग वाले के यहां पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नौ चाइनीज मांझे की चरखियां व 370 पतंग बरामद की। आरोपित दुकानदार मोहम्मद अलीम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सरैयां चौराहे से नई बस्ती को जाने वाली गली में मोहम्मद राशिद पतंग वाले की दुकान में छापेमारी की। इस दौरान 55 चाइनीज मांझे की चरखियां व 518 पतंग बरामद कर एक आरोपित नई बस्ती के रहने वाले आरोपी मोहम्मद राशिद को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.