कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में मंगलवार को अंडर-19 चयन मैच का समापन हुआ। इसमें प्रदेश की 105 महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 40 खिलाड़ियों का नाम संभावित सूची में शामिल किया गया। इनके बीच अगस्त के तीसरे सप्ताह में कैम्प लगाकर उनके प्रदर्शन को परखा जाएगा। उस कैम्प से ही बोर्ड ट्रॉफी के लिए उप्र की टीम में महिला क्रिकेटरों का चयन होगा। मंगलवार को कमला क्लब में बारिश के कारण दोपहर के सत्र में खेले गए टी-20 मैच में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए यूपीसीए की महिला चयन समिति की चेयरपर्सन प्रियंका शैली, सीमा सिन्हा, श्वेता सिंह, क्षमता श्रीवास्तव व करिश्मा जैन ने गेंदबाज, बल्लेबाजी और विकेट कीपर की श्रेणी में व...