Kanpur News: चमनगंज में टेनरीकर्मी ने फंदे से लटककर दी जान
कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर। चमनगंज में टेनरीकर्मी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। फहिमाबाद कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय रईस आलम जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी रोशन, दो बच्चे चांद बाबू व रहमान हैं। परिजन ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी सिलेंडर भरवाने गई थी। जबकि, उनके बच्चे घूमने गए थे। इस दौरान उन्हें दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनकी पत्नी घर लौटी तो शव लटकता हुआ मिला। चमनगंज थाना प्रभारी रिकेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बंद बेकरी के बाहर फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.