Kanpur News: चमड़े की छीलन का विरोध करने पर युवक को पीटा, मुकदमा
कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके मकान के बाहर चमड़े की छीलन फैलाने का विरोध करने पर आरोपित कारोबारी समेत उसके बेटे और साथियों ने मिलकर मारापीटा। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के लल्तू पुरवा निवासी मोईनुद्दीन के अनुसार इलाके में सलाउद्दीन चमड़े का कारोबार करता है। बीती 14 अक्टूबर की शाम सलाउद्दीन उनके मकान के दरवाजे के बाहर चमड़ा रखकर उसकी कतरन फैला रहा था। इस पर पीड़ित ने मना किया तो आरोपित गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने अपने बेटे इब्राहीम और कर्मचारी कैफ व आतिफ के साथ मिलकर उसे मारापीटा। लोगों के जमा होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.