Kanpur News: चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने नगर निगम में दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन ने नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा। ज्ञापन में आउट सोर्सिंग सेवा निगम रिपोर्ट लागू करने, ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और जैम पोर्टल के जरिए सूची बनाकर नौकरी में रखने की मांग शामिल है। उन्होंने डूडा कर्मचारियों को वेतन बांटने और मृतक आश्रितों के स्थान पर रिक्त पदों को भरने मांग भी की। धरने में किशन लाल सुदर्शन, जितेन्द्र सिंह, सुरेश गहरवार, धीरज वाल्मीकि, राग प्रकाश, अनिल बैरीशाल, रामसेवक, शिवबरन, जगदीश, विकास, विमल, शनि, शिवा, अनिल और संजय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.