कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदौं गांव में घर के अंदर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव की महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गिरदौं गांव निवासी पंकज मजदूरी करता है। शनिवार की शाम 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका का शव चचेरे ससुर राम बाबू के घर के अंदर मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई तो घर पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पंकज मजदूरी करने गया था और उसके बच्चे नौ वर्षीय यश, सात वर्षीय रितिक व पांच वर्षीय शिवांगी स्कूल गए थे। उसकी मां सीमा व पिता रामसेवक ट्यूबवेल पर थे। दोपहर बाद पंकज घर पहुंचा और खाना खाकर ...