कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: चक्रवाती तूफान का असर बढ़ने से शुरू हुई बूंदाबांदी शिवली, संवाददाता।बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर मैथा क्षेत्र के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। किसानों ने बूंदाबांदी को रबी की फसलों की बुवाई के लिए फायदेमंद बताया, जबकि खेतों में खड़ी व कटी पड़ी धान की फसल में नुकसान की आशंका से किसान परेशान हैं।गुरुवार सुबह से आसमान साफ रहने के साथ ही धूप निकली। मगर दोपहर 2 बजे के बाद अचानक मौसम ने पल्टी मारी। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: मौसम में बदलाव से बूंदाबांदी, किसान चिंतित आसमान में काले बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी का दौर भी शुरू हो गया। मौसम में अचानक आये बदलाव से पककर तैयार खड़ी खरीफ फसलों में नुकसान ...