कानपुर, सितम्बर 24 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता दिल्ली-हावड़ा रूट पर गुरुवार दोपहर को सेंट्रल स्टेशन और सरसौल के बीच चकेरी रेल क्रासिंग (76बी) से मौरंग लदा ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया। क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर के खड़े हो जाने से अप-डाउन रेलमार्ग पर संचालन ठप हो गया। लगभग आधे घंटे बाद आरपीएफ और ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर को किनारे किया, इसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान कालका, मुरी सहित चार ट्रेनें फतेहपुर की तरफ खड़ी हो गईं। उधर, आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से संचालन ठप होने पर मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...