Kanpur News: चकेरी में लिवइन में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या
कानपुर, अक्टूबर 24 -- कानपुर में महिला की हत्या Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। चकेरी के सनिगवां में लिवइन में रह रही 32 वर्षीय महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। चेहरे पर ईंट मारकर उसे बेसुध किया गया, इसके बाद गला दबाकर जान ले ली। उसका शव दो दिन पहले किराये के मकान में तख्त के नीचे पड़ा मिला था। घटना के बाद से उसके साथ रहने वाला पप्पू पासवान फरार है। शनिवार को देवरिया से पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
शव की पहचान और पोस्टमार्टम सनिगवां के स्वर्ण जयंती विहार विस्तार पार्ट-1 स्थित दिनेश चंद्र मिश्रा की कॉलोनी में महिला करीब 20 दिन पहले किराये पर रहने आई थी। उसके साथ एक व्यक्ति भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.